Press "Enter" to skip to content

रास्ते में से भैंस को निकालने पर हुआ विवाद, एकराय होकर कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम रिछाई में रास्ते में से भैंस को निकालने के कारण विवाद हो गया वहीं एक राय होकर युवक की मारपीट कर दी जिसके बाद युवक ने शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अन्य लोगों के नाम नहीं जोड़े गए जिसकी शिकायत आज एसपी से युवक ने की है.

जानकारी के अनुसार प्रताप पुत्र रज्जू लोधी निवासी ग्राम रिछाई थाना खनियाधाना ने एसपी को दिया आवेदन ने बताया कि 9 नवंबर 2022 को सुबह 8 बजे के लगभग वह अपनी भैंसों को चराने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में दीपक लोधी आ गया और कहने लगा कि यहां से भैस मत ले जाओ तभी उसके साथ बाबू लोधी, लंबू लोधी निवासी ग्राम रिछाई आ गए और एक राय होकर गाली गलौज करने लगे और लाठी-डंडों, लात घूसों से मारपीट कर दी इसके बाद युवक के यहां गंभीर चोट आई और खून निकला, युवक ने इसकी शिकायत खनियाधाना थाना में दर्ज कराई वहीं एक आरोपी दीपक लोधी का नाम लिखा बाकी अन्य आरोपियों के नाम नहीं लिखे हैं जिसकी शिकायत आज युवक ने एसपी से की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!