Press "Enter" to skip to content

ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, राजस्थान का हैँ युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका गांव में अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। तेंदुआ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के शाहाबाद तहसील के अतवारी गांव के रहने वाला मिथुन आदिवासी अपनी ससुराल कोट नाका अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दोज का त्यौहार मनाने आया हुआ था। तभी से वह अपनी ससुराल में रुका हुआ था। आज सुबह मिथुन को उल्टियां होने लगी इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक के ग्रह ग्राम सूचना के बाद परिजन कोटा नाका गांव पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि मिथुन को उल्टियां होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत तेंदुआ थाना में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!