Press "Enter" to skip to content

आईपीएस राहुल को मिला कॉमेंडेशन डिस्क सम्मान, केपी बने मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के रहने वाले दो युवाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में शिवपुरी का रोशन किया है। जहां एक ओर कृष्णपाल मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट के तौर पर चुने गए हैं। तो वहीं वहीं दूसरी ओर से आईपीएस राहुल को कॉमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया है।


केपी बने मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट


साउथ अफ्रीका में बतौर इंजीनियर काम कर रहे शिवपुरी के कृष्ण पाल सिंह सेंगर मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका 2022 में फाइनलिस्ट के रूप में चुने गए हैं। साउथ अफ्रीका में बतौर फिटनेस माडल चुने जाने पर कृष्ण पाल सेंगर का कहना है कि मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक रोल मॉडल बनने के लिए सशक्त बनाना है, जिसे मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर मिस्टर डैनी मोदलियार ने मेंटर किया है। कृष्ण पाल सिंह सेंगर ने बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका में 11 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह साउथ अफ्रीका की दूरसंचार कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं साथ ही फिटनेस इंडस्ट्री में फिटनेस मॉडल भी हैं।

जिला अभियोजन अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता के भतीजे आईपीएस राहुल गुप्ता को अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री द्वारा डीजीपी कॉमेंडेशन डिस्क से नवाजा गया है। यह मेडल प्रति वर्ष उनके प्रदर्शन के अनुसार चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार यह मेडल आईपीएस राहुल गुप्ता को प्रर्दान किया गया है। गौरव का विषय है कि इस साल यह मेडल शिवपुरी के होनहार अधिकारी को दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!