Press "Enter" to skip to content

ट्रक और लोडिंग की हुई जोरदार भिड़ंत लोडिंग वाहन के ड्राइवर की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 47 फोरलेन हाईवे पर एक ट्रक और पिकअप लोडिंग वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में लोडिंग चालक की मौत हो गई। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीते रात लगभग 11 बजे पिकअप लोडिंग वाहन में टमाटर भरकर लोडिंग वाहन का चालक फोरलेन की रॉन्ग साइड में दौड़ा रहा था। इसी दौरान खालसा होटल के पास गुना से शिवपुरी जा रहे एक ट्रक की पिकअप लोडिंग वाहन की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए। 2 वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत की आवाज दूर-दूर तक पहुंची। दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद लोडिंग वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और 108 की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चालक की जेब में ललितपुर निवासी लखनलाल के नाम का आधार कार्ड पुलिस को मिला है। पुलिस चालक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!