शिवपुरी। करैरा के गधाई गांव में पुलिया निर्माण के दौरान ग्रामीण व पुलिस की झड़प में 1 साल के मासूम शिवा की मौत हो गईं। घटना के बाद करैरा भितरवार रोड पर ग्रामीण जाम लगाकर बैठ गए। सूचना पर कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचे और जहां बातचीत के बाद मामले में 2 एसआई सहित 3 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना में एसआई राघवेंद्र यादव भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
करैरा थाने में अशोक जाटव ने आवेदन दिया कि करैरा भितरवार सडक पर ग्राम रामनगर गधाई में बीते मंगलवार करीब 12 बजे दोपहर को तहसीलदार महोदय नरवर द्धवारा हमको बुलाया गया चूकि मेरे खेत में अवैध पुलिया निर्माण का कार्य किया जा रहा था। मैने उसका पक्ष अधिकारी के सामने रखने का प्रयास किया लेकिन तहसीलदार ने करीब 15 पुलिस बल को बुलाया और हमारे परिवार,औरतो के साथ मारपीट की गई जिसमे एसआई अजय मिश्रा ने लाठी मेरी पत्नि वंदना को मार दी।
मेरी पत्नि की गोद में मेरा 1 साल का बेटा शिवा भी था लाठी उसके सिर में लगी,जिससे उसकी मौत हो गई। इस मारपीट के दौरान एसआई जगदीश रावत,मेरा पडौसी मलखान नाई पुत्र लालाराम नाई निवासी गधाई ने भी मिलकर मेरी पत्नि के साथ मारपीट की।
नरवर तहसीलदार रूचि अग्रवाल की मौजूदगी में इस घटना को अंजाम दिया गया है। 1 साल के मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने अशोक जाटव पुत्र दयाराम जाटव निवासी ग्राम रामनगर गधाई की फरियाद पर एसआई अजय मिश्रा,एसआई जगदीश रावत, मलखान नाई के खिलाफ करैरा थाने में धारा 302,34 ताहि 325 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment