शिवपुरी: जिले में बैराड़ थाना क्षेत्र के रैय्यान गांव के निवासी एक युवक की हत्या के मामले का बैराड़ थाना पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल बुधवार की सुबह बैराड़ थाना पुलिस ने रैय्यान आदिवासी कॉलोनी के निवासी प्रेम सिंह आदिवासी उम्र 45 वर्ष का शव जंगल से लहूलुहान अवस्था में बरामद किया था.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तब खुलासा हुआ कि मंगलवार की देर रात मृतक प्रेम सिंह आदिवासी अपने दोस्त चतुर सिंह और परमार सिंह के साथ जंगल में शराब पार्टी करने गया था.शराब पार्टी के दौरान विवाद हो गया.परमार सिंह ने शराब के नशे में अपने दोस्त प्रेम सिंह के सिर पर लाठी से हमला बोल दिया जिसमें प्रेम सिंह आदिवासी की मौत हो गई.
पुलिस को गुमराह करने आरोपी ने थाने पहुंचकर की शिकायत
परमार सिंह ने अपने आप बचाने के लिए बीती शाम बैराड़ थाने में पहुँचककर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ प्रेम सिंह ने मारपीट कर दी.पुलिस ने परमार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी परन्तु कुछ देर बाद जंगल में शव होने की सूचना पुलिस तक पहुच गई.
पुलिस की पूछताछ ने तीसरे साथी ने खोला हत्या का राज
प्रेम सिंह की हत्या करने के बाद परमाल सिंह ने चतुर सिंह को धमकाते हुए किसी को कुछ न बताने की धमकी दी थी परन्तु चतुर सिंह ने शाम ढलते ही घटित हुई घटना के बारे में प्रेम सिंह के दामाद मातादीन को पूरा घटनाक्रम बता दिया.इसकी सूचना तत्काल बैराड़ पुलिस को दी गई.इसके बाद प्रेम सिंह के परिजन और बैराड़ थाना पुलिस प्रेम सिंह को ढूंढने जंगल की ओर निकले जहां रात्रि लगभग तीन बजे उन्हें प्रेम सिंह शव खून से लथपथ मिला.
जंगल मे बनती है शराब –
मृतक के पुत्र विनोद ने बताया कि रैय्यान गांव के जंगल मे कच्ची शराब बनाने का काम किया जाता है जहां बीलपुरा का रहने वाला चतुर सिंह उसके पिता को कच्ची शराब की फैक्ट्री पर शराब पिलाने ले गया था. जहां परमार सिंह ने उसके पिता की हत्या कर दी.
इनका है कहना
बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि रैय्यान गांव के जंगल में शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी.जिस पर पुलिस ने रात्रि में ही मृतक के परिजनों व घटना के साक्षी चतुर सिंह के साथ जंगल में पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे प्रेम सिंह के शव को बरामद कर लिया.चतुर सिंह के बयान के बाद पहले से ही थाने में मौजूद आरोपी परमार सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है.

जंगल में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में हुई रैय्यान के प्रेम सिंह की हत्या,पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment