शिवपुरी: युवक की दुर्घटना मृत्यु पर बैंक ने बीमा क्लेम के रूप में 10 लाख रुपए दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिले की तहसील खनियाधाना मैं मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा बामौरकलां में खाता धारक मनोज कुशवाहा का बचत खाता था। इसमें एसबीआई जनरल से सालाना 500 का दुर्घटना बीमा था। इसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई, इसका बीमा क्लेम 10 लाख रुपए का चेक उसकी पत्नी राजकुमारी कुशवाहा को तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर, प्रबंधक प्रशासन गुंजन जैन, शाखा प्रबंधक अजय धनोतिया, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अधिकारी सचिन पौराणिक द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौके पर ओपी शर्मा, चुखहा कुशवाह, सुरेश कुशवाह, राजेंद्र राय एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। शाखा अधिकारी वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया की सभी लोगों को शाखा में संचालित बीमा योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाता है एवं बीमा करने के लिए प्रेरित किया जाता है।






Be First to Comment