Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता और होमगार्ड के मामले ने पकड़ा तूल, TI लाइन अटैच, होमगार्ड और उसके भाई पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चौहान पर एक होमगार्ड सैनिक ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई थी लेकिन अब उसमें नया मोड़ आ गया है वही मामला तूल पकड़ते हुए टीआई को लाइन अटैच किया है जिसके बाद होमगार्ड सैनिक कपिल मिश्रा व उसके भाई अजय मिश्रा पर sc-st की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

कपिल मिश्रा होमगार्ड सैनिक अशोक नगर का रहने वाला है और ग्वालियर से शिवपुरी के लिए सिंह ब्रदर्स बस में बैठा था वही सरकारी डाक लेकर ग्वालियर गया था जिसके बाद होमगार्ड सैनिक कपिल मिश्रा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वारंटी लेकर गया था और सरकारी काम से गया था लेकिन वारंट लेने से बस कंडक्टर ने मना कर दिया वही मुकेश सिंह चौहान व उनके साथी आए और कार में डालकर मारपीट करते रहे जिसके बाल कपिल मिश्रा की शिकायत पर कोतवाली थाने में मारपीट की धाराओं सहित शासकीय कार्य में बाधा के तहत एफ आई आर दर्ज की गई थी लेकिन देर रात्रि टीआई सुनील खेमरिया को लाइन अटैच कर दिया गया है बस के कंडक्टर वीरेंद्र खटीक की शिकायत पर होमगार्ड सैनिक कपिल मिश्रा व अजय मिश्रा पर एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है.

इस संबंध में कपिल मिश्रा होमगार्ड सैनिक का कहना है कि यह कैसे हो सकता है मेरा भाई तो वहां से 120 किलोमीटर दूर था जबकि मैं तो मौके पर ही था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!