शिवपुरी: 28 फ़रवरी को रमेश पुत्र स्व. श्री पन्नालाल नामदेव उम्र 70 साल निवासी शिव कांलोनी डवरा हाल निवासी राममंदिर गली दामोदर चौबे का मकान कोलारस ने थाना कोलारस पर रिपोर्ट की थी कि दिनांक 28.02.2022 को रात 08.15 बजे मै चाय पीकर अपने रिस्तेदार के घर जा रहा था जैसे ही मै रघुवंशी जी के मकान के पास राम मंदिर गली मे पहुंचा तो पीछे से एक लङ़के ने मुझे धक्का मारा और मै पैरों से लाचार हूं जो धक्के से नीचे गिर गया. इसके बाद उस लङके ने मेरी शर्ट की ऊपर की जेब मे रखा हुआ बीवो कंपनी का मोबाईल जिस के कवर मे 500-500 रूपये के 18 नोट रखे थे छींन लिया और भाग गया । घटना पर से घटना की सूचना बरिष्ठ अधिकारियों को दी गई एवं थाना कोलारस पर लूट की धाराओं मे अवराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के श्रीमान ए.डी.जी. जोन ग्वालियर श्री डी. निवास वर्मा के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा समस्त थानों को लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों मे थाना प्रभारियों को प्राथमिकता से आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मश्रुका बरामद करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी कोलारस श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस मनीष कुमार शर्मा द्वारा मुखबिर सक्रिय किये गये. इस लूट के संबंध में मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त घटना को दो लोगों ने कारित किया है, उक्त सूचना पर से पुलिस द्वारा एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की तो आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपराध को कारित करना स्वीकार किया, जिसपर से आरोपी को गिरफ्तार किर उसकी निशादेही पर उक्त लूटा गया मोबाईल बरामद किया है एवं दूसरे आरोपी की तलास पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है ।
इस लूट का खुलासा करने में टीआई मनीष कुमार शर्मा के साथ ही उनि0 एसएस जादौन सउनि0 रामसिह भिलाला प्र0आर0 776 नीतू सिह आर0 1035 सौरभ पचौरी आर0 958 अनिल सिह आर0 237 नाहर सिंह, आर. 565 गजराज सिंह आर0 364 ओम सिह की मुख्य भूमिका रही ।

बिकलांग वृद्ध को धक्का देकर मोबाइल सहित रुपए लूटे, आरोपी गिरफ्तार, एक फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment