शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गलथुनी की है जहां अल सुबह एक 32 वर्षीय युवक ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली जहां परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची छर्च पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा और मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार मृतक स्वामी प्रसाद पुत्र प्रेमराज कुशवाह उम्र 32 साल निवासी गलथुनी ने अपने ही खेत के पास नाले पर नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली जहां सुबह ग्रामीण शौच के लिए पहुचे तो ग्रामीणों ने स्वामी प्रसाद को मृत अवस्था मे देखा तो परिजनों को सूचना दी आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक अनिल शर्मा ने शव का पीएम कराया.




