Press "Enter" to skip to content

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा कर्मचारियों ने की ट्रक ड्राइवर की मारपीट, वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के NH-47 पर स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल कर्मियों ने ट्रक चालक की घेर कर मारपीट कर दी। टोल प्लाजा से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने मारपीट का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोलारस थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से मारपीट का यह वीडियो बीती रात 9 बजे का है। जिसमें गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे ट्रक ड्राइवर का टोल प्लाजा के कर्मचारियों से ओवरलोडिंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तकरीबन दस की संख्या टोल कर्मियों ने मिलकर ट्रक चालक के साथ सड़क पर लिटा कर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना के दौरान टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति भी बन गई।

ओवरलोडिंग को लेकर अक्सर होते रहते हैं विवाद

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई ट्रक चालकों के साथ टोलकर्मियों के द्वारा की गई है। मारपीट के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई ट्रक चालकों ने अपनी शिकायत लुकवासा चौकी में पहुंचकर दर्ज करा चुके हैं। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में अन्य टोल प्लाजा भी हैं लेकिन पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है।

दो ट्रक चालकों की हो रही थी लड़ाई प्रबंधन ने किया था बीच बचाव

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर संजय गोस्वामी ने बताया के दो ट्रक चालक टोल प्लाजा पर आपस में झगड़ बैठे थे इस दौरान जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। जिन्हें हटाने का प्रयास टोल कर्मियों के द्वारा किया गया था। दो ट्रक चालकों के बीच हुए झगड़े में टोल बूथ भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वीडियो में टोल कर्मी दो पक्षों के बीच हो रही हाथापाई मैं बीच-बचाव कर रहे है न की मारपीट।

अति की जांच कर करेंगे कार्रवाई

इस पूरे मामले में कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में भी ट्रक चालक के साथ मारपीट का वीडियो आया है पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है इस घटना में ट्रक चालक ने कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है इसके बावजूद भी अकसर होने वाली ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए इस वीडियो की जांच कराने के बाद वह सख्त कार्यवाही करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!