Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुलिया के नीचे जा गिरा, हादसे में 3 किसानों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में जैतपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित 3 लोगों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

फसल बेचकर गांव जा रहे थे ट्रैक्टर सवार

जानकारी के अनुसार हादसे में जान गवा देने वाले तीनों लोग नरवर मंडी में फसल बेचकर सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर से अपने गांव जैतपुर जा रहे थे.तभी गांव के पास बनी पुलिया में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा.इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे दीपक सौलंकी ट्रैक्टर की स्टेरिंग में फस गया. ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य कृषक रामदयाल और घनश्याम ट्रैक्टर के नीचे दब गए. राहगीरों ने ट्रैक्टर को सीधा करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान करीब आधा घंटा लग गया.हादसे में घनश्याम बाथम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर दीपक सोलंकी और रामदयाल कुशवाह को ट्रैक्टर के नीचे निकालकर गंभीर स्थिति में नरवर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां रामदयाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं ट्रैक्टर के ड्राइवर दीपक सोलंकी को
प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो जाने से क्षेत्र में मातम पसर गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!