Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टरों एवं मरीजों के परिजनों के मध्य विवाद के कारणों की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 1 नवंबर मंगलवार को देर रात मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टरों एवं मरीजों के प्रतिनिधि / परिजनों के मध्य विवाद की घटना अवांछनीय स्थिति के कारणों की जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी करेरा श्री दिनेश चंद्र शुक्ला को अधिकृत किया है।
उपरोक्त विवाद के संबंध में कोई व्यक्ति को कोई जानकारी प्रदान करनी है या घटना के संबंध में कोई अन्य तथ्यों को संज्ञान में लाना है तो वे संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी करेरा श्री दिनेश चंद्र शुक्ला को कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी स्थित कक्ष क्रमांक 5 में प्रस्तुत होकर कथन या अभिलेख के माध्यम से प्रदान कर सकते है। इस कक्ष में सोमवार व बृहस्पतिवार को उपलब्ध रहेंगे। 12 नवम्बर को अपराह्न 1 बजे घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे एवं घटना से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। घटना के कारणों की जानकारी अधिकृत अधिकारी को 12 नवम्बर को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!