Press "Enter" to skip to content

संविदा कर्मचारियों कीे हर संभव सहायता करेंगे: प्रहलाद भारती / Shivpuri News

कर्मचारियों की समस्याओं का अनुभव है मुझे- नेहा यादव

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हमारे अनुशांगिक परिवार के सदस्य- राजू बाथम
शिवपुरी: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हुंकार भरते हुए जहां हर संभव सहायता करने का भरोसा जताया वहीं उन्हें अनुशांगिक परिवार का घटक निरूपित किया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल की विभीषिका में सेवाएं देने के बाद कर्मचारी संगठन अपने हितों के प्रति लामबद्ध होते जा रहे हैं और विभिन्न प्रकार के आयोजन के द्वारा एकता और संगठानिक क्रियाशीलता बना रहे हैं। इसी क्रम में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीर संघ ने एक निजी होटल में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया, संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, मजदूर संघ के विभाग अध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा ने सिरकत की।
कार्यक्रम में उपस्थित संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कहा कि संविदा कर्मचारी के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुडे हुए जन प्रतिनिधि है यदि कर्मचारी हमारे माध्यम से सरकार से कोई संवाद करना चाहेंगे तो हम संविदा कर्मचारियों की हर संभव सहायता करने को तैयार हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि मै एक व्यापारिक परिवार से हूं मुझे अच्छे से ज्ञात है कर्मचारियों की समस्याएं । आपनी समस्या के लिए लडने में कोई हर्ज नही है। सरकार भी आपकी सहायता करेगी । मुझे पूरा भरोसा है। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है इस नेता से वह अनुशांगिक परिवार का सदस्य हो गया है। वह हमारा ही परिवार है। इस संगठन की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। भारतीय मजदूर संघ के विभाग अध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने कहा कि संवदिा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अन्य संगठनों की तरह चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो के ध्येय को लेकर कार्य नही करता है। यह संस्कार युक्त बर्ष भर कार्य करने वाला संगठन है। कार्यक्रम को संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अन्नकूट प्रसादी का वितरण हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 3 डॉ अलका त्रिवेदी ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश शर्मा ने किया तथा अतिथियों का सत्कार विवेक पचौरी, यशपाल दंागी, सृजन राजे, बालेन्दु रघुवंशी, संतोष शर्मा, आशीष द्विवेदी आदि अनेक कर्मचारियों ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!