Press "Enter" to skip to content

शराबी बदमाश से पूरा गाँव था परेशान, 151 में भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: शराब पीकर पड़ोसी के कुटीर बनाने के लिए रखे छत के पत्थर तोड़ने वाले शराबी बदमाश को दबोच कर भेजा जेल, बदमाश से पूरा हरी नगर गांव था त्रस्त। पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी पिछोर दीपक सिंह तोमर के निर्देशन में व थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पिछोर थाना की टीम ने राम हरी नगर में शराब पीकर पड़ोसी बाबूलाल आदिवासी कुटीर के लिए बनाने के लिए घर में रखे छत के पत्थर को शराब पीकर सोनू शर्मा और संजय पटेरिया निवासी हरीनगर ने तोड़ दिए व झगड़ा किया ।बाबूलाल आदिवासी ने दिनांक 3 नवंबर 2022 को थाना पिछोर में आकर रिपोर्ट की जिस पर से थाना पिछोर की टीम ने सोनू उर्फ संजय पटेरिया को आज हरी नगर से धारा 151 जाब्ता फौजदारी में गिरफ्तार किया व उसे एसडीएम कोर्ट पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया. सोनू शर्मा शर्मा उर्फ संजय पटेरिया आए दिन शराब पीकर ग्राम हरी नगर के निवासियों को परेशान करता है अपने परिवार वालों से भी परेशा झगड़ा कर परेशान करता है इसकी मां व परिवार वालों ने इसकी जमानत कराने से कर दिया इनकार ।पिछोर की टीम में एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान ,प्रधान आरक्षक इंदल सिंह भदौरिया, अरविंद यादव आरक्षक कमल सिंह मांझी मुख्य भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!