Press "Enter" to skip to content

डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग को लेकर शिवपुरी पुलिस अलर्ट, SP
बोले- जंगल में सर्चिंग जारी / Shivpuri News

शिवपुरी ग्वालियर- चंबल संभाग में सक्रिय डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग को लेकर शिवपुरी की पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है. डकैत गुड्डा गुर्जर के मूवमेंट को लेकर शिवपुरी पुलिस ने पोहरी, बैराड़, सुभाषपुरा, नरवर आदि जंगल क्षेत्र में सर्चिंग प्रारंभ की है.
दरअसल मुरैना में डकैत गुड्डा गुर्जर पर पुलिस ने दबिश दी है जिसके कारण वहां से यह डकैत शिवपुरी जिले की सीमा में आ सकता है इसलिए शिवपुरी की पुलिस एक्टिव हुई है.
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि डकैत गुड्डा गुर्जर पर जिले की बमहारी खदानों पर वर्ष 2020 में गोलीबारी की थी और जहां पर टेरर टैक्स मांगा था.उस समय पुलिस ने इस डकैत गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उसकी तलाश की थी और सर्चिंग के बाद पुलिस का दबाव बढ़ने पर यह डकैत गिरोह यहां से चला गया था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!