Press "Enter" to skip to content

वार्ड नंबर 34 के पार्षद Mड़ गुर्जर सहित वार्डवासियों ने लगाए CMO तुम एक काम करो चूड़ी पहन कर काम करो के नारे / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका में आज वार्ड नंबर 36 के पार्षद एमड़ी गुर्जर सहित वार्ड वासी पहुंचे जहां उन्होंने सीएमओ के रवैया पर कई तरह के सवाल उठाए हैं साथ ही फोन ना उठाने के संबंध में भी एक ज्ञापन सौंपा है एमड़ी गुर्जर सहित वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के समर्थन में नारे लगाते हुए कहा कि दीदी तुमसे बैर नहीं सीएमओ की खैर नहीं, साथ ही एक और नारा लगाया सीएमओ तुम एक काम करो चूड़ी पहन कर काम करो.

जानकारी के अनुसार एमडी गुर्जर गुर्जर पार्षद वार्ड नंबर 36 ने सीएमओ शैलेश अवस्थी को एक आवेदन सौंपकर कई मांगे रखी है पार्षद एमड़ी गुर्जर ने बताया कि वार्ड नंबर 36 सबसे बड़ा और पिछड़ा वार्ड है यहाँ गंदगी का अंबार लगा रहता है गलियों में सड़के नहीं है कचरे के ढेर लगे हुए हैं इतने बड़े वार्ड में चार सफाई कर्मी ही तैनात हैं जिसके चलते साफ सफाई नहीं हो पाती है साथ ही पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं आदिवासी एवं गरीब बस्ती में पानी का संकट बना हुआ है लोग पानी की बूँद बूँद के लिए मोहताज है वही बरसात में सभी गलियां खराब हो गई है उनमें ना ही मुरम डाली गई है और ना ही गड्ढों का भराव किया गया है. जिसके चलते लगातार हादसे होते रहते हैं पार्षद एमडी गुर्जर ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर सीएमओ से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन नहीं उठता है गुर्जर ने बताया कि इस तरह वार्ड की उपेक्षा की गई तो वार्ड वासियों में असंतोष की भावना पैदा होगी और इसका असर वार्ड की शांति व्यवस्था पर पड़ेगा.

वही वार्ड नंबर 36 की करौदी की रहने वाली वृद्ध महिला ने कहा कि अगर सीएमओ सुनवाई नहीं करते हैं तो नगरपालिका में आकर ही दम तोड़ दूंगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!