Press "Enter" to skip to content

BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, FIR दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे डॉक्टर्स / Shivpuri News

शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात करने बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी गुरुवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों से विधायक रघुवंशी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी.इस दौरान विधायक ने कोरोना काल में हुई मौतों के मामले में मेडिकल कॉलेज के संबंध में दिए अपने बयान को लेकर भी डॉक्टर से माफी मांगी है.विधायक ने माफी मांगते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है अंतिम छोर के व्यक्ति को सेवाएं देना सरकार का कर्तव्य है.उन्होंने कहा 2 दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में एक मरीज को देखने के दौरान जो भी कुछ घटनाक्रम घटा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है.लेकिन यहां भर्ती मरीजों की तकलीफों को देखते हुए मुझसे और मेरे स्टाफ से जो भी कोई गलतियां हुई हो मैं उन गलतियों की हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. इस दौरान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने डॉक्टर से यह भी कहा कि दोस्त हृदय पर हाथ रखकर कहना गलती की शुरुआत आपकी तरफ से हुई अपमान तो मेरा भी हुआ है लेकिन मैं इसको लंबा नहीं खींचना चाहता और सभी लोग डॉक्टर्स का सम्मान करते हैं मैं भी उनका सम्मान करता हूं मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.

माफी मांगने के बाद भी एफ आई आर कराने कोतवाली पहुंचे डॉक्टर्स

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर माफी मांगने के बाद जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल वापस नहीं ली है इस मामले में विधायक द्वारा माफी मांगने के बाद भी डॉक्टर्स एफ आई आर कराने गुरुवार को एक बार फिर से कोतवाली थाना पहुंच गए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!