शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करारखेड़ा में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसी के चाचा ने बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि नाबालिक बच्ची के खास चाचा ने उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है.
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के करारखेड़ा गांव में 10 वर्षीय नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म मामला सामने आया हैँ. जहां एक कलयुगी चाचा ने अपनी नाबालिक 10 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला , नाबालिक ने बताया कि चाचा जबरदस्ती पकड़ लेता था और मेरे साथ गलत काम करता था ऐसा लगभग 3 बार चाचा ने किया है, नाबालिक बालिका ने जब इस बात की जानकारी अपने माता पिता को दी तो वह पिछोर थाने में बेटी को ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया साथ ही साथ आरोपी की तलाश भी पुलिस ने शुरू की, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था साथ ही 24 घंटे के अंदर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से पूछताछ कर उसे न्यायालय पेश किया जा रहा है.
पिछोर की टीम में एसआई नितिन भार्गव चेतन शर्मा भावना राठौर ,एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान ,प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, इंदल सिंह भदौरिया, आरक्षक जितेंद्र सिंह गुर्जर ,मांगीलाल गुर्जर, खंडे राव ,हीरा मोर्य व प्रदीप कौरव की मुख्य भूमिका रही।






Be First to Comment