Press "Enter" to skip to content

MPEB के कर्मचारियों ने एफआईआर को निरस्त कराने एसपी को सौंपा ज्ञापन, करंट की चपेट मे आने से युवक की हुई थी मौत

शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा थाने में 1 नवंबर को बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ हुई झूठी शिकायत के मामले में आज बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है उन्होंने बताया कि करैरा थाने में ग्राम सामोहा में हुई युवक की मौत के मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर एफआईआर करैरा थाने में दर्ज कराई थी वही लोगों ने चक्का जाम भी किया था जिसके बाद एफ आई आर दर्ज की गई वहीँ आज बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने उस एफआईआर को झूठी बताया है वहीं जांच कराकर निरस्त करने की मांग की है.

जेई आरके जैन दिनारा ने बताया कि 11kv सड़ पंप फीडर पर फरशुराम केवट के ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से विद्युत मोटर चलाने के लिए लगभग 500 मीटर की दूरी से 11 केवी करई आबादी के पोलो पर अवैध रूप से डोरी बांधते हुए सोनू लोधी एवं भाई उत्तम लोधी दोनों अपने खेत के किनारे नहर पर मोटर चलाने हेतु डोरी डाल रहे थे सभी नहर के पास महुआ के पेड़ से डोरी बांधते समय महुआ के पेड़ के पास से निकली 11kv करई आबादी लाइन के संपर्क में आने से सोनू पुत्र शुघर सिंह लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सामोहा की मौके पर ही मौत हो गई थी एवं भाई सोनू को बचाने के लिए उत्तम लोधी भी घायल हो गया था इसमें विभाग के कर्मचारियों बलराम झा एवं अनूप सिंह ठाकुर का कोई दोष नहीं है इन लोगों द्वारा अवैध कार्य करने से पूर्व में ना तो विभाग के किसी कर्मचारी को सूचना दी और ना ही किसी विभाग व कर्मचारी के माध्यम से लाइट बंद करने के लिए परमिट लिया था. उक्त व्यक्तियों के साथ घटित दुर्घटना इनके द्वारा स्वयं की गई लापरवाही अनाधिकृत एवं गैर कानूनी कृत्य करने के कारण घटित हुई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!