शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के धौरिया रोड़ बैराज माता मंदिर के समीप बुधवार की सुबह सोयाबीन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी.ड्रायवर रामनिवास धाकड़ उम्र 55 वर्ष निवासी गाजीगढ़ ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में फंस गया. ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने पहले ग्रामीणों के सहयोग से ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया उसके बाद नगर परिषद और सड़क पर काम कर रही एक ठेकेदार की जेसीबी बुलाई गई. 2 जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर की स्टेरिंग में फंसे ड्राइवर को वहां से सुरक्षित निकाला गया. इस दौरान करीब 2 घंटे तक ड्राइवर ट्रैक्टर की स्टेरिंग के बीच फंसा रहा. ड्राइवर के हाथ व पैर में चोट आने के चलते उसे बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है.

जंगली सियार को बचाने के फेर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 घंटे तक स्टेरिंग में दबा रहा ड्राइवर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News





Be First to Comment