शिवपुरी: शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सतेरिया में उस समय हादसा हो गया जब बाइक सवार अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी कुछ गांव के लोग सड़क पर खड़े हुए थे जिन्हें बचाने के फेर में जब ब्रेक लगाया तो ब्रेक टूट गया जिसके बाद बाइक सवार सड़क किनारे रखी ईटों में जा घुसी जिससे दोनों घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार सजेंद्र रावत पुत्र महाराज सिंह रावत उम्र 38 साल निवासी ग्राम सतेरिया साथ में चचेरा भाई शिशुपाल रावत पुत्र दौलत सिंह रावत उम्र 42 साल निवासी ग्राम सतेरिया अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवा कर घर वापस जा रहे थे तभी सामने अचानक एक गाड़ी खड़ी थी इसके बाद एकदम से ब्रेक लगाया तो ब्रेक टूट गया वही सामने कुछ ग्रामीण भी खड़े हुए थे जिन्हें बचाने के फेर में बाइक सवार ने पहले रोड के लेफ्ट साइड गाड़ी उतारना चाहा लेकिन उधर 6 फीट का गड्ढा था वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे इटें रखी हुई थी जिसमें उन्होंने गाड़ी घुसा दी. इटें दोनों बाइक सवारों को लग गई जिसमें दौलत सिंह रावत का हाथ फैक्चर है वही सजेंद्र रावत के सिर में चोट आई हैं और हाथ में भी चोटें हैं दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.






Be First to Comment