Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर पड़ोसियों ने की डर्टी हरकत, एफआईआर के बाद अब दे रहे जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! पहले पड़ोसियों ने आकर घर में छेड़छाड़ की जब इस बात का विरोध किया तो मेरी व मां की मारपीट कर दी। मामले को लेकर देहात थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर छोड़ दिया। अब आरोपित घर पर आकर मामले में राजीनामा करने की धमकी दे रहे हैं। राजीनामा न करने पर जान से मारने की बात कह रहे हैं। अत: आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाएं। यह कहना था तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी की रहने वाली वर्षा रजक का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।

वर्षा ने बताया कि 5 अक्टूबर को जब वह अपने घर पर थी तभी छोटू उर्फ टाईगर रजक पुत्र पवन रजक एवं कमल पुत्र सुआलाल रजक, विनोद रजक निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी एक राय होकर आए और छेड़छाड़ करने लगे। इतने में मेरी मां आ गई तो उन्होंने व मैंने विरोध किया लेकिन आरोपितों ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गइ्र, लेकिन पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर छोड़ दिया। अब छूटने के बाद आरोपित मामले को लेकर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं और आए दिन घर पर आकर धमकी दे रहे हैं। अत: मामले में उक्त लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भिजवाया जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!