शिवपुरी में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन को उसके प्रेमी के साथ भगवा दिया। महिला अपने देवर और देवरानी के साथ मंदिर पर दर्शन करने गई थी। इस दौरान उसके भाई ने उसे प्रेमी के साथ भगवा दिया। महिला के तीन बच्चे भी हैं। वह उन्हें छोड़कर अपने भाई के साले के साथ भाग गई।
महिला के लापता होने के बाद पति सहित परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। महिला के मायके वालों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद पीड़ित पति ने कोलारस थाने में अपनी गुमशुदा हुई पत्नी की शिकायत दर्ज कराई है। कोलारस थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भौंती थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला 27 अक्टूबर भाई दूज के दिन अपने भाई को टीका करने देवर के साथ बाइक पर मायके कोलारस के मानिक चौक गांव आई थी। महिला के देवर के साथ उसकी पत्नी भी थी, जो महिला की चचेरी बहन है। तीनों बाइक पर सवार होकर ईसागढ़ की ओर निकले। इसी दौरान लापता महिला ने कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ोता गांव के पास रेशम वाली माता की दर्शन करने की इच्छा जाहिर की।
देवर-देवरानी ने भी दर्शन करने की सहमति जाहिर की। तीनों माता के मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंच गए। मंदिर पर परिक्रमा लगाने के बहाने महिला देवर-देवरानी से अलग हो गई। कुछ देर बाद महिला के देवर ने अपनी भाभी को तलाशा, लेकिन वो नहीं मिली। जिसके बाद उसने अपने बड़े भाई को भाभी के लापता होने की सूचना दी। लापता हुई महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और काफी महिला की तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन अपने गांव वापस लौट गए।
भाई पर शादीशुदा बहन पर भगवाने का आरोप
पति ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद लापता महिला के पति ने कोलारस थाने में पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पति का कहना है कि उसकी पत्नी को भगाने में उसके ही साले का हाथ है। पति ने बताया कि पत्नी को उसके भाई ने अपने साले के साथ भगवा दिया।
साले की शादी के लिए पैसे देना पड़ा महंगा
लापता महिला के पति ने बताया उसने 4 साल पहले अपने साले की शादी के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे। एक साल तक उसने पैसों की मांग नहीं की, जब उसने अपने साले से उधार दिए हुए दो लाख रुपए वापस लौटाने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच उसका साला और साले का साला अपनी बहन के यहां आने-जाने लगा था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के भाई ने पैसा ना लौटाने के लिए योजना बनाई। इसी के चलते वह हर बार अपने साले को लेकर उसके घर आता जाता रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी के भाई ने अपने साले के संबंध बहन के साथ बनवा दिए। इससे उसे पैसे वापस नहीं लौटाने पड़े। उसकी पत्नी भी अपने भाई के साले के प्यार में पड़ गई, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उसकी पत्नी को उसी के भाई ने अपने साले के साथ मंदिर जाने के बहाने भगवा दिया।
मां को याद कर रहे बच्चे
महिला के पति ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जो अपनी मां की लगातार याद कर रहे हैं। वह तीनों खाना भी नहीं खा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि मां को कहीं से भी ढूंढकर लाकर दो। इसी बात के चलते उसने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, पति बोला भाई ने साले के साथ भगवाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
- गोदाम से 15 क्विंटल सरसों चोरी का खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
- गोदाम से 15 क्विंटल सरसों चोरी का खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment