शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-कोटा फोर फोरलेन हाईवे पर मझेरा क्षेत्र में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में ट्रक पलट जाने के बाद उसमें आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को ट्रक में भड़की आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में भड़की आग पर काबू पा लिया, लेकिन जब तक ट्रक पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया।
पशु आहार से भरे ट्रक में भड़की आग
घटना बीती रात 2:30 बजे की बताई गई है। जहां झांसी की ओर से एक ट्रक इंदौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब ट्रक मझेरा की ओर से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक की नींद का झोंका आ जाने से ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसके बाद ट्रक में एकाएक आग भड़क गई। ट्रक में भड़की आग की लपटें दूर-दूर से देखी जा रही थी।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक सहित ट्रक में भरा पशु आहार पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया। देहात थाना पुलिस ने घायल चालक को शिवपुरी जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां चालक की गंभीर हालत बनी हुई है।

पशु आहार से भरा ट्रक पलटा, भड़की आग, जलकर खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment