Press "Enter" to skip to content

5 माह पहले हुआ एक्सीडेंट, सिर फटा और पैर हुआ फ्रेक्चर, नहीं हुई कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुबारिकपुर के रहने वाले युवक ने आज एसपी से गुहार लगाई है. उसने बताया कि मैं और मेरी बुआ का लड़का कोलारस से चना बेच कर वापस आ रहे थे तभी ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी.

जानकारी के अनुसार नेपाल शाक्य ग्राम मुबारिकपुर थाना पोहरी ने बताया कि मैं और मेरी बुआ का लड़का 10 मई 2022 को कोलारस से चना बेचकर वापस आ रहे थे इसी बीच पडोरा के पास ट्रक ने मेरी लोडिंग ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें मेरा सिर फट गया और पैर फ्रेक्चर हुआ था और विष्णु शाक्य जो कि बुआ का लड़का है उसको हल्की सी चोट आई थी लेकिन आज दिनांक ट्रक को पकड़ा नहीं गया है ना ही उस पर कोई कार्रवाई हुई है युवक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!