Press "Enter" to skip to content

हैवान बना पिता,नींद की गोलियां खिलाकर अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के एक गांव में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने में आया है.यहां खनियांधाना क्षेत्र के भोडन गांव में पिता के साथ मजदूरी करने आई एक 12 साल की नाबालिग के साथ सगे पिता द्वारा ज्यादती का मामला सामने आया है.12 साल की नाबालिग बेटी को नींद की गोलियां खिलाकर पिता करीब 20 दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा.मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नींद की गोलियां खिलाकर पिता ने बनाया हवस का शिकार

जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले से मजदूरी पर मूंगफली खोदने शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के भोड़न गांव में पिता के साथ आई 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ सगे पिता द्वारा नींद की गोलियां खिलाकर करीब 20 दिनों तक दुष्कर्म किया गया.मजदूरी कर पीड़िता जब अपने घर वापस लौटी तब उसने अपने साथ हुई ज्यादती की बात फोन पर अपनी मां को बताई.दरअसल पीड़िता की मां बीमार रहती है जिस कारण वह अपने मायके में रह रही थी.पीड़िता अपने पिता के साथ रहकर मजदूरी का काम करती थी.

नाबालिग ने फोन कर मां को बताई पिता की गंदी हरकत

नाबालिग ने किसी ग्रामीण की मदद से फोन लगाकर पिता द्वारा उसके साथ की जा रही ज्यादती की बात मां को बताई जिसके बाद पीड़िता की मां और मौसी उसके पास पहुंची और घटना की रिपोर्ट खनियांधाना थाना पहुंचकर दर्ज कराई गई.पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर से पिता के विरुद्ध दुष्कर्म पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए खनियांधाना थाना प्रभारी टीआई तिमेश छारी ने बताया कि नाबालिग की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!