Press "Enter" to skip to content

भाई दूज के दिन भाई ने बहन को पीटा शराब का शौकीन था भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाने में एक भाई ने भाई दूज के दिन अपनी बहन को पीट दिया। इस बीच पिता ने रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हाथ उठा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पिछोर नगर के राजा महादेव कॉलोनी का रहने वाला धर्मेंद्र जाटव पुत्र वृंदावन जाटव (32) ने आज अपनी बहन के साथ भाई दूज के दिन मारपीट कर दी। इस दौरान पिता वृंदावन ने रोकने का प्रयास किया तो धर्मेंद्र ने अपने पिता पर भी हाथ उठा दिया। जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र की बहन ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में पहुंचकर दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

धर्मेंद्र शराब का शौकीन है। वह शराब के नशे में घर के सदस्यों के साथ मारपीट करता रहता है। धर्मेंद्र ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी के साथ भी शराब के नशे में मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत धर्मेंद्र की पत्नी ने पिछोर थाने में दर्ज कराई थी। आज एक बार फिर धर्मेंद्र ने भाई दूज के दिन अपनी ही बहन के साथ शराब के नशे में मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!