Press "Enter" to skip to content

भैस चराने निकला युवक, तालाब में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के बारई गांव में चार दिन पहले लापता युवक का शव तालाब से बरामद हुआ है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रामकृष्ण (25) पुत्र लक्ष्मण परिहार निवासी बारई 23 अक्टूबर की सुबह भैंसे चराने की कहकर निकला और शाम तक घर नहीं लौटा।

परिजनों के तलाश पर भी सुराग नहीं लगता था बदरवास पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 27 अक्टूबर को तालाब में युवक की लाश उतराती मिली। बहन रचना अपने भाई की तलाश में निकली थी। धुवाई टेटाई के हार में कमला आदिवासी के खेत स्थित तालाब पर पहुंची तो शव उतराता देखा। मृतक की पहचान रचना ने अपने भाई रामकृष्ण के रूप में की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!