Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर कोठी के पास सड़क किनारे बैठा मिला मगरमच्छ, घंटो चला ड्रामा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में बीते रात एक तीन फीट का मगरमच्छ कलेक्टर बंगले की बाउंड्री वॉल के किनारे बैठा देखा गया। मगरमच्छ को देखने आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मगरमच्छ निकलने की सूचना वन अमले को दी गई परंतु घंटो बीत जाने के बाद भी वन अमले की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची इस बीच मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने मगरमच्छ को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया।

15 वर्षीय किशोरी पर फेंका मगरमच्छ –

मौके पर मौजूद युवाओं ने मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करते हुए उसे रस्सी से बांध लिया इसी दौरान 15 वर्षीय किशोरी सलिल जैन अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी। सलिल जैन को वीडियो बनाते वक्त एक युवक ने बंधे हुए मगरमच्छ को उसकी ओर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरीके से घबरा गई। इसके बाद उक्त अज्ञात युवक बाइक पर रखकर मगरमच्छ को अपने साथ ले गए। कलेक्टर बंगले की बाउंड्री वॉल के पास करीब 2 घंटे चले ड्रामे के बावजूद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवक मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आए।

जंगल की कच्ची सड़क पर सैर सपाटा को निकला भालू –

बीती रात माधव नेशनल पार्क के पूर्व सुरवाया रेंज क्षेत्र के गतवाया बीट पर एक भालू सड़क पर सैर सपाटा करता हुआ वन कर्मी अनुराग वशिष्ट के द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया अनुराग वशिष्ठ वन अमले के साथ रात्रि गश्त पर निकले हुए थे इसी दौरान सड़क पर घूमता हुआ एक भालू नजर आया था। गौरतलब है कि माधव नेशनल पार्क में तेंदुओं की संख्या के साथ-साथ लोगों की भी संख्या में काफी इजाफा हो रहा है जिसके चलते भालुओं को भी माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटे हुए क्षेत्रों में कई बार विचरण करते हुए देखा जा चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!