शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के छिरारी गांव में दो पक्षों में खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग इस झगड़े में घायल हुए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेत से निकालना चाहता था प्यार से भरा ट्रैक्टर, खेत मालिक ने किया था मना
जानकारी के अनुसार छिरारी गांव का रहने वाला जसवंत बघेल पुत्र सुघर सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष अपने खेत से ट्रैक्टर की ट्रॉली में प्यार भर कर ला रहा था इसी दौरान जब ट्रैक्टर चालक नवल सिंह ने ट्रैक्टर को रामस्वरूप पुत्र हरचरण बघेल उम्र 43 वर्ष निवासी छिरारी खेत में से निकालना चाह रहा था इसी दौरान रामस्वरूप बघेल ने ट्रैक्टर चालक नवल से खेत में से होकर ट्रैक्टर निकालने को मना कर दिया था रामस्वरूप का कहना था कि खेत की मिट्टी गीली है इसी वजह से वह अभी खेत में से ट्रैक्टर ट्रॉली को ना निकाले जबकि जसवंत बघेल का कहना था कि उसके घर की ओर जाने के लिए एकमात्र रास्ता इसी खेत से होकर गुजरता है इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले मुहंवाद हुआ फिर एक दूसरे पर जमकर दोनों पक्ष लाठियां बरसाने लगे।
छिरारी गांव में हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों में से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं सभी का उपचार शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है दोनों पक्षों ने करैरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत से प्यार से भरा ट्रैक्टर निकलने पर हुआ दो पक्षो में विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment