िशवपुरी। जीएमसी शिवपुरी में पदस्थ नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बस कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जीएमसी शिवपुरी में पदस्थ नर्स ने पति के संग आकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि वह कॉलेज के नजदीक स्थित कॉलोनी में रहती है। पति काम से बाहर गए थे, तभी 4 नवंबर को बस कंडक्टर सुंदर सिंह तोमर घर में घुस आया और गलत काम किया।
पति के लौटने पर सारी घटना बताई। नर्स का कहना है कि साल 2018 में वह ग्वालियर के हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थी। मालनपुर से बस से आना जाना रहता था। इसी दौरान बस कंडक्टर से पहचान हुई थी। बाद में गोले का मंदिर ग्वालियर में रहने लगी और पति केन्या चले गए थे।सुंदरसिंह ने बच्ची को मारने की धमकी देकर उसके संग गलत काम किया। मई 2021 में शिवपुरी पोस्टिंग हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।






Be First to Comment