Press "Enter" to skip to content

नंदिनी वाल्मीकि का महिला हॉकी एकेडमी में हुआ चयन / Shivpuri News

शिवपुरी: खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से जिला खेल परिसर शिवपुरी में राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक हॉकी टर्फ का निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस हॉकी खेल मैदान में प्रति दिवस सैकड़ों खिलाड़ी हॉकी खेल खेलने आते हैं इन्ही खिलाड़ियों में से महिला खिलाड़ी नंदिनी बाल्मीकि का चयन म.प्र.राज्य महिला हॉकी अकेडमी ग्वालियर के लिए हो गया है।
महिला अकेडमी में अब नंदिनी उच्च कोटि की सुविधाओं और उत्कृष्ट प्रशिक्षको के सानिध्य में अपने हॉकी खेल प्रदर्शन को बढ़ाएगी। वहाँ प्रशिक्षण के साथ साथ हॉस्टल, खाना, खेल किट, पड़ाईं आदि सब विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। पूर्व में भी महिला हॉकी अकेडमी ग्वालियर में जिला खेल परिसर से चयनित दो बालिकाएँ प्रशिक्षण ले रही है जिनमे सोनम राणा और प्रियंका बाल्मीकि हैं।
नंदिनी की इस उपलब्धि से उनके प्रशिक्षक आकाश चतुर्वेदी और गीता लखेरा एवं उनके साथी खिलाड़ी बहुत प्रसन्न है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक और जिला खेल अधिकारी ने नंदिनी, उनके प्रशिक्षको और परिवार को बधाइयाँ दी। शिवपुरी के सभी खेल प्रेमियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी ज़ाहिर की है।
खेल परिसर में हॉकी फ़ीडर सेंटर और खेलो इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर संचालित है जिसका लाभ सभी खिलाड़ी उठा रहे है, भविष्य में इन सेंटरों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जिसमें बालक व बालिकाएं अपना प्रदर्शन कर चयनित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर अकादमी में प्रशिक्षक से मिल सकते है और प्रैक्टिस चालु कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!