Press "Enter" to skip to content

पुत्री को ले गया युवक भगाकर, परिजन कर रहे मारपीट, बेटी रह रही युवक के साथ / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम पचाबली में रहने वाली महिला ने आज एसपी को आवेदन दिया है. उसने बताया कि उसकी बेटी गांव के गोपाल केवट के साथ भाग गई है वहीं उसके साथ रह रही है युवक के परिजन मुझे मारपीट करते हैं थाने पर सुनवाई नहीं होने के कारण आज महिला ने एसपी से गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार श्याम बाई पत्नी स्वर्गीय सुक्कू केवट निवासी ग्राम पचावली थाना कोलारस ने बताया कि उसकी बेटी सोनम केवल 25 सितंबर 2022 को गांव के ही रहने वाले गोपाल केवट के साथ भाग गई थी और उसी के साथ रह रही है इसके चलते युवक के परिजन मनीराम केवट, राजेश केवट, दुरो केवट, चिट्ठी केवट, रानी केवट एवं सोमा महिला के साथ मारपीट करते हैं. जिसकी शिकायत जब महिला ने थाने पर की तो सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!