Press "Enter" to skip to content

दीवाली त्यौहार पर कोर्ट रोड, सदर बाजार, सुनार गली, टेकरी, प्रगति बाजार में दो पहिया बाहन रहेंगे प्रतिबंधित / Shivpuri News

शिवपुरी: धनतेरस से आगामी 3 दिनों तक बाजार में दाेपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। शहर के सदर बाजार, कोर्ट रोड और प्रगति बाजार में भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके अनुसार, कार से आने वाले लोगों के लिए दो पार्किंग बनाई गई हैं। फिजिकल और माधव चौक से आने वालों के लिए कार पार्किंग पुराना बस स्टैंड पर रहेगी। विवेकानंद कॉलोनी, गांधी कॉलोनी के साथ ऑफिसर्स कॉलोनी से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग कस्टम गेट पर होगी।

दो पहिया वाहन सवारों के लिए न्यू ब्लॉक के पास पार्किंग बनाई है। माधव चौक के पास स्कूल में पार्किंग बनाने की तैयारी भी की जा रही है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मंगलवार शाम 6:30 बजे बाजार में यातायात व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी बात की। कोर्ट रोड, सदर बाजार, प्रगति बाजार में व्यापारियों से संवाद कर यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही कहा कि त्योहार के दिनों में वह एक दूसरे का सहयोग करें और ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि ट्रैफिक अवरुद्ध न हो। इससे ग्राहकों के साथ ही दुकानदार को भी परेशानी नहीं आएगी।

सुनार गली, टेकरी बाजार और सदर बाजार में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने व्यापारियों से संवाद के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया और यातायात प्रभारी रणवीर यादव को निर्देश दिए कि व्यापारियों से संवाद कर सुनार गली, टेकरी और सदर बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। 20-20 दुकानदारों के मध्य ऐसी अंडरस्टैंडिंग तय करें ताकि एक-दूसरे के दुकानों से आते जाते उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा सके। त्योहार के दौरान कई लोग ऐसे होते हैं जो वारदात कर देते हैं। यही कारण है कि दुकानदारों से इन संकरे रास्तों में कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थायी पार्किंग चालू नहीं की, त्योहारों पर आती है समस्या
नगर पालिका और यातायात विभाग ने स्थायी पार्किंग के रूप में पुराने बस स्टैंड के पास वाले क्षेत्र को तैयार किया था। इसके लिए पार्किंग क्षेत्र भी घोषित कर दिया गया। कुछ दिन तो यह ठीक चला लेकिन पिछले 3 महीनों से यहां पर वाहन पार्किंग नहीं हो रही है। और वाहन सीधे बाजार में जा रहे हैं।ऐसे में विभाग को यहां निगरानी रखनी होगी। दूसरी पार्किंग का क्षेत्र दोपहिया वाहनों के लिए सदर बाजार में बनी यातायात केंद्र पर बनाया गया था लेकिन यहां भी देखरेख के अभाव में स्थाई पार्किंग नहीं बन सकी ऐसे में यदि ठंडी सड़क का विकल्प बहुत बेहतर है, यहां वाहन पार्किंग के साथ-साथ यदि छोटे व्यापारियों को शिफ्ट कर उन्हें बाजार के लिए विकसित किया जाए तो निश्चित रूप से यहां जगह का भी उपयोग हो सकेगा और शहर का यातायात भी अवरुद्ध नहीं होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!