Press "Enter" to skip to content

बलात्कार + FIR + शादी + अप्राकृतिक कृत्य + दूरियाँ+ दूसरी शादी= न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: आज एसपी ऑफिस शिवपुरी में एक महिला ने आवेदन देकर एसपी से गुहार लगाई है कि उसके पति ने शादी से पहले उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जो कि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है उसके बाद महिला ने बताया कि उसके माता-पिता और भतीजे को जान से खत्म करने की धमकी देकर उसकी शादी उसी युवक से करवा दी जिसके बाद वह प्राकृतिक शारीरिक संबंध के साथ साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाने लगा जिसकी वजह से महिला को काफी शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ता था इसके बाद महिला अपने मायके में रह कर पढ़ाई करने लगी.

महिला ने बताया कि उसका एक महीने पहले शिवपुरी आना हुआ तो उसे मालूम चला कि उसके पति बीपी सिंह जाटव द्वारा दूसरी शादी रजनी जाटव पुत्री सुरेश जाटव निवासी सेवाखेड़ी कांकर के साथ संपन्न हुई है जिसकी शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची तो उसकी शिकायत पर जांच करने की बात पुलिस के द्वारा कही गई थी वही महिला ने बताया कि उसके पति बी पी सिंह जाटव, ससुर राम सिंह जाटव द्वारा माता पिता और भतीजे को जान से मारने की धमकी मिलती है जिसके डर से माता-पिता उनके खिलाफ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और मेरा साथ देने के लिए तैयार नहीं है महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!