Press "Enter" to skip to content

पड़ोसी देते हैं जेल भेजने की धमकी, बच्चों को लेकर हुआ था झगड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पुरानी शिवपुरी अंतर्गत आने वाले अहीर मोहल्ला में रहने वाली महिला ने आज एसपी से गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि उसका पड़ोसियों से किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं है बच्चों को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते आए दिन पड़ोसी उसके साथ गाली गलौज करते हैं और जेल भेजने एवं झूठा केस लगाने की धमकी देते हैं इसकी शिकायत आज महिला ने एसपी से की है.

जानकारी के अनुसार ममता बाथम पत्नी अरविंद बाथम निवासी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि पड़ोसी सुरेंद्र कुशवाह एवं उसकी पत्नी सपना ने मुझे एवं मेरी मां गुड्डी बाई, भाई राकेश एवं बहन रूबी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है वहीं जेल भेजने की भी धमकी दी है हमारा किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं है बच्चों के पीछे झगड़ा हो गया था तभी से पड़ोसी आए दिन गाली गलौज करते हैं और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं महिला ने एसपी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!