Press "Enter" to skip to content

नहाते समय पैर फिसलने से तलैया में डूबा युवक, 18 घण्टे बाद मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी नगर में सोमवार की दोपहर श्योपुर रोड पर स्थित रौनक ढाबे के पीछे स्थित एक तलैया में नहाने के दौरान पैर फिसलने एक युवक तलैया में डूब गया। घटना की सूचना मौके पर मौजूद युवक के साथियों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलैया में से युवक को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शिवपुरी से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। जिसके बाद अब एसडीआरएफ की टीम तलैया में डूबे युवक के रेस्क्यू में जुट गई । थाना प्रभारी पोहरी विनोद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला एक नट नीरज शाक्य अपने साथियों के साथ पोहरी आया था। जो अपने साथियों के साथ नगर में घूम कर राजस्थान के राजाओं की वंशावली सुना कर पैसे मांगने का काम कर रहा था। सोमवार को नहाते समय तलैया में डूब गया पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई थी. रात को अंधेरा ज्यादा होने के कारण सुबह फिर से रेसक्यू किया गया वहीं 18 घंटे बाद युवक का शव मिला, शव का पीएम कराया जा रहा हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!