Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को उड़ाया, बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 1 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर पोहरी नगर परिषद के कचरा डंपिंग ग्राउंड के सामने सोमवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया।सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल युवक को पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं घायल के परिजनों को सूचना देकर हादसे में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसे में मृतक युवक का नाम सोनी पुत्र राजेन्द्र आदिवासी निवासी मड़खेड़ा है।वहीं हादसे में अजय पुत्र घनश्याम आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है।मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!