Press "Enter" to skip to content

चाचा ने भतीजे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, कचरा झाड़ने को लेकर चचेरी बहन से हुआ था विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गाँव के मजेरा टोकनपुर में एक युवक का दुकान के बाहर कचड़े को झाड़ने को लेकर उसकी चचेरी बहिन से मुंहवाद हो गया। जिसके बाद युवक के चाचा ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल युवक को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में कुल्हाड़ी के हमले में घायल हुए 17 वर्षीय ब्रजेश लोधी पुत्र फूलसिंह लोधी ने बताया कि उसके परिवार का उसके चाचा राजेंद्र लोधी के परिवार से आपसी विवाद चला रहा है वह लोग छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते रहते हैं 3 माह पहले भी मोटर की पाइप लाइन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत उसके चाचा राजेंद्र लोधी के द्वारा अमोला थाने में करा दी गई थी और आज सुबह एक बार फिर झगड़ा हो गया। बृजेश ने बताया कि में आज सुबह अपनी दुकान पर झाड़ू लगा रहा था तभी उसने कचरे को एक किनारे कर दिया इसी दौरान उसकी चचेरी बहन अंकुर लोधी आई और उसने उस कचरे को दुकान की ओर फिर फेंक दिया जब से मना किया तो वह झगड़ा करने लगी इसी दौरान उसका चाचा राजेंद्र लोधी मौके पर पहुंच गया और झगड़ा करने लगा इसी दौरान उसकी चचेरी बहन अंकुर ने उसे पकड़ लिया और उसके चाचा राजेंद्र ने उसके सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरीके से घायल हो गया।

अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!