Press "Enter" to skip to content

बेजुबान के साथ क्रूरता रस्सी से लंगूर का हाथ काटा,दर्द से कराह रहे लंगूर ने इशारों से बताई अपनी पीड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर में बेजुबान के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है.यहां किसी इंसान ने बेजुबान लंगूर के साथ क्रूरता बरतते हुए लंगूर को पकड़कर उसका एक हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंध दिया.इस बंधन से मुक्त होने के प्रयास में लंगूर का आधा हाथ कट गया.जैसे तैसे करके बंधन मुक्त हुआ लंगूर नरवर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले प्रियांशु जैन के घर में आकर बैठ गया.दर्द से कराहते लंगूर ने इशारों से अपनी पीड़ा बताई जिसे देखकर प्रियांशु जैन ने इसकी सूचना नगर के पशु प्रेमी सलमान पठान को दी.जिसके बाद सलमान पठान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल लंगूर का रेस्क्यू किया.बाद में घायल लंगूर का उपचार किया‌ गया.

दर्द से कराह रहे घायल लंगूर ने इशारों में बताई अपनी पीड़ा

कहा जाता है कि जानवर बेजुबान होते हैं वो अपना दर्द किसी से नहीं कह सकते बस बेचारे अपनी व्यथा को इशारों में ही बता सकते हैं,ऐसा नहीं है कि उनको समझने वाले नहीं है बल्कि ऐसे लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है जो जानवरों को बहुत प्यार करते हैं और उनके दुख-दर्द को बखूबी समझते हैं.यही वजह है कि
नरवर में दर्द से कराह रहे घायल लंगूर को देखकर प्रियांशु जैन ने लंगूर की पीड़ा को समझा और रेस्क्यू करवा कर घायल लंगूर का उपचार कराया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!