शिवपुरी के भौंती क्षेत्र में नकली खाद किसानों को देने का एक मामला सामने आया है जिसमें किसानों को असली DAP की जगह नकली DAP की खाद वितरण केंद्र से दे गई। जब खाद नकली निकली तो व्यापारी के द्वारा खाद के कट्टे वापस कर लिए गए। किसानों ने एक जुट होकर इसकी शिकायत भौंती थाना में पहुंचकर दर्ज कराई है।
खाद के कट्टे में भरे थे काली मिट्टी युक्त पत्थर
मामले का खुलासा करते हुए पिछोर तहसील के ग्राम तिंघारी के रहने वाले किसान ने बताया कि उसने व उसके साथी किसान राजेश जाटव और रामपाल जाटव को खाद की आवश्यकता थी जिसे लेने के लिए वह भौंती के रामनिवास वरिहा के यहां 13 अक्टूबर को डीएपी खाद लेने पहुंचे थे जहां खाद विक्रेता के द्वारा उन्हें डीएपी की असली खाद ना देते हुए डीएपी की 20 बोरियां नकली खाद की दे दी थी।
खाद को लेकर जब वह अपने अपने खेत पर पहुंचे और खाद डालने की तैयारी करने लगे तो पाया खाद के कट्टों में काली मिट्टी युक्त कंकड़ भरे हुए थे जिन्हें पानी मे गलाने के बाद भी नहीं गल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने उस डीएपी खाद को खेतों में नहीं डाला। खाद के सभी कट्टो को लेकर जब वह खाद विक्रेता के यहां पहुंचे और उससे नकली खाद होने की शिकायत की तो खाद विक्रेता के द्वारा सभी 20 खाद की बोरी है।
वापस मांगने लगा जिस पर हमने 19 खाद की बोरियों को वापस कर दिया परंतु एक खाद की बोरी शिकायत करने के लिए खाद विक्रेता को वापस नहीं लौटाई। खाद विक्रेता के द्वारा नकली खाद बेचने की शिकायत किसानों ने भौंती थाने में दर्ज करवाई है।
नहीं जांचते तो हो जाती फसल बर्बाद
किसान दयाराम का कहना है कि अगर उनके द्वारा खेत में डालने से पहले खाद के कट्टे को नहीं जांचा होता तो उनकी खेत की फसल बर्बाद हो जाती जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता। उसके साथ दो अन्य किसानों ने भी उक्त खाद विक्रेता से खाद के कट्टे खरीदे थे सभी ने खराब खाद को वापस कर दिया। ऐसे में खाद विक्रेता न जाने कितने किसानों को धोखे में रखकर वह असली की जगह नकली डीएपी खाद खपा रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत पिछोर एसडीएम से करने की बात कही है।

DAP खाद की जगह अन्नदाताओं को मिल रहे काली मिट्टी के पत्थर, शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment