शिवपुरी: मत्स्य विभाग के रिटायर सहायक संचालक को भिंड के व्यक्ति में मोबाइल पर गोली मारने की धमकी दी है। शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। रिटायर सहायक संचालक महेंद्र कुमार दुबे ने आरटीआई आवेदन लगाकर जानकारी मांगी है। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भिंड के मिहोना थाने में साल 2008 में भी शिकायती की थी।
फरियादी महेंद्र कुमार (66) पुत्र स्व.प्रभू लाल दुबे निवासी विजयपुरम कॉलोनी महल के पीछे शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 अक्टूबर की शाम 5.20 मेरे मोबाइल फोन पर भानु प्रताप चौहान ने मुझे धमकी दी कि तूने मेरी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए सूचना का अधिकार लगाया है, अपना आवेदन वापिस ले लो नहीं तो जिंदा नहीं छोडूंगा।
महेंद्र कुमार के अनुसार मैंने फोन काटकर नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसी दिन पुनः 6.40 बजे 7440738957 से फोन आया और बोला कि मैं मिहोना जिला भिंड से भानुप्रताप चौहान ही बोल रहा हूं, यह मेरा नंबर है। गाली देकर कहा कि तूने अगर सूचना का अधिकार का आवेदन वापिस नही लिया तो शिवपुरी आ कर गोली मार दूंगा। महेंद्र कुमार का कहना है कि मुझे भानु प्रताप चौहान से अपनी जान माल का खतरा है। इसके पहले भी 11 सितंबर 2008 को भानु प्रताप चौहान उर्फ रामू पुत्र वरेंद्र सिंह ने मुझे मेरे कार्यालय में आ कर जान से मारने की धमकी दी थी। तब मैं सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला भिण्ड के पद पर पदस्थ था।

RTI लगाकर जानकारी मांगने पर बदले में मिली गोली मारने की धमकी, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment