शिवपुरी: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मे प्राध्यापक द्वारा विद्यार्थियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में महाविद्यालय मे तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की.
जानकारी देते हुए नगर मंत्री अविनाश समाधिया ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापक विनोद माहौर द्वारा लगातार विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा आज आवेदन देने आये विद्यार्थी का आवेदन फाड़ कर फेंक दिया तथा उस विद्यार्थी को धमकाने लगे जिसके विरोध में आज विद्यार्थी परिषद के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा संबंधित प्राध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग महाविद्यालय प्रशासन से की जिस पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया|
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों से बात करते हुए विभाग संयोजक आदित्य पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसी भी प्राध्यापक को यह अधिकार नहीं क्या विद्यार्थी से अभद्र व्यवहार कर उसका आवेदन फाड़ कर फेंक दे तथा उसे एफआईआर की धमकी देने लगे| यदि भविष्य में प्राध्यापक के द्वारा ऐसा किया जाता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी और जिसके लिए पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा.
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से विभाग संयोजक आदित्य पाठक, नगर मंत्री अविनाश समाधिया, लक्ष्मण सोलंकी, इशू शर्मा,रोहन देव पाल,शुक्रत शर्मा,परिसर अध्यक्ष गौरव शर्मा, आयुष शर्मा, सिमरप्रीत सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, देव शर्मा, शुभम श्रीवास्तव, मयंक शर्मा, अभिषेक सोनी, विकास शर्मा, संकेत जैन के साथ साथ आधा सैंकडा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राध्यापक पर आरोप, छात्र का आवेदन फाड़कर FIR की दी धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment