Press "Enter" to skip to content

गल्ले की दुकान के सामने खड़े ऑटो से बाइक सवार 2 युवकों ने सरसों से भरा कट्टा किया चोरी / Shivpuri News

स्मैकियों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

शिवपुरी: बैराड़ नगर में स्मैकियों का आतंक बढ़ता जा रहा है।नशे की जरूरतों को पूरी करने के लिए स्मैकची दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।जहां कुछ दिन पहले स्मैकियों ने दिन दहाड़े पुरानी अनाज मंडी रोड और यूको बैंक के पास स्थित एक घर से गैस सिलेंडर चोरी किया था,वहीं शुक्रवार को धौरिया रोड़ स्थित एक गल्ले की दुकान के सामने खड़े ऑटो से बाइक सवार 2 स्मैकियों ने एक किसान का सरसों से भरा 60 किलोग्राम वजन का कट्टा चोरी कर लिया। वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।


ध्यान भटकते ही बाइक सवार युवकों ने ऑटो से उड़ाया सरसों का कट्टा

दरअसल शुक्रवार को जौराई गांव का निवासी रिंकू धाकड़ अपने परिजनों के साथ एक ऑटो में रखकर मूंगफली,सरसों आदि बेचने बैराड़ आया था।जैसे ही किसान रिंकू अपने परिजनों के साथ मूंगफली तुला रहा था तभी बाइक सवार दो युवक ऑटो में रखा सरसों से भरा कट्टा बाइक पर रखकर चोरी कर छूमंतर हो गए। ऑटो से सरसों का कट्टा गायब होने पर जब पीड़ित किसान ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तब घटना का पता लगा।पीड़ित ने थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!