शिवपुरी: जिले के पोहरी में शुक्रवार को कॉलेज के पास से शराब दुकान हटाने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया.एबीवीपी के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने कॉलेज कैंपस से राज्यमंत्री के निवास तक रैली निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर पोहरी विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा को अपनी समस्याएं बताई और इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक ज्ञापन राज्य मंत्री को सौंपा.
शराब की दुकान हटाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
एलएसजी कॉलेज पोहरी के छात्र-छात्राओं ने राज्यमंत्री को कॉलेज के पास से शराब की दुकान हटाने,कॉलेज परिसर और ग्राउंड की साफ-सफाई,स्वच्छ पेयजल,कॉलेज की बाउंड्री वाल और शैक्षणिक स्टाफ की मांग को लेकर ज्ञापन दिया.
छात्र-छात्राओं ने राज्य मंत्री को बताया कि कॉलेज में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है.वहीं कॉलेज में बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण और कॉलेज के पास ही शराब की दुकान होने की वजह से असामाजिक तत्व कॉलेज के आसपास घूमते रहते हैं.जिससे कॉलेज की छात्राओं को हमेशा सुरक्षा का भय बना रहता है.वहीं कॉलेज में पिछले 2 वर्ष से स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित होने के बाद भी प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है जिस कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

कॉलेज के पास से शराब की दुकान हटाने छात्राओं ने किया प्रदर्शन, राज्यमंत्री रांठखेड़ा को दिया ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment