Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत फड पर दिनदहाड़े शहर में आ रहे डंपर, हादसों को दे रहे आमंत्रण / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी शहर में जगह-जगह अवैध रेत फड़ अपना गढ़ फैलाते जा रहे हैं. लेकिन प्रशासन, खनिज विभाग का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है शहर में विष्णु मंदिर के सामने, सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड के पास, सिंह निवास रोड, गुना ग्वालियर बाईपास पर जगह-जगह अवैध रेत के फड संचालित हो रहे हैं वहीं इनकी तादात रोजाना बढ़ती जा रही है. लेकिन इन पर प्रशासन का किसी भी प्रकार का कोई भी ध्यान नहीं है.

अवैध रेत फड पर शहर में दिनदहाड़े रेत के अवैध तरीके से डंपर आ रहे हैं लेकिन फिर भी प्रशासन की नाक के नीचे से यह डंपर गुजर रहे हैं और अवैध रेत डंप कर इन्हें भी शहर में बेचा जा रहा है लेकिन प्रशासन की इस ओर आंख नहीं खुल रही है.

रेत से भरे वाहनों के चलते हो सकता है किसी दिन बड़ा हादसा

शिवपुरी में दिनदहाड़े अवैध रेत से भरे डंपर अवैध तरीके से आ रहे हैं. इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है. आपको बता दें कि पहले भी कई हादसे घटित हो चुके हैं लेकिन कुछ समय तक प्रशासन के नींद जागती है उसके बाद फिर सब यथावत स्थिति में चलता रहता है. आखिर क्यों इन अवैध फड़ों पर कार्रवाई नहीं की जाती है. क्यों प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!