शिवपुरी के बैराड़ कस्बे में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो युवकों ने कस्बे में किन्नरों द्वारा बनाए गए काली माता मंदिर से थैली भरकर नोट चोरी कर लिए। मंदिर की देखरेख करने वाले किन्नरों के अनुसार चोर 15 से 20 हजार रुपए चुराकर ले गए हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
नोट तो नोट चिल्लर तक नहीं छोड़ी
बदरवास में किन्नरों ने एक काली माता का मंदिर कुछ साल पहले बनवाया है। इस मंदिर की देखरेख किन्नर समाज के लोग ही करते हैं। इस मंदिर और रात करीब 12 बजकर 9 मिनट 44 सेकंड पर दो युवक 12 बजकर 15 मिनट 35 सेकंड पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए।
इस दौरान दोनों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें से 15 से 20 हजार रुपए की चोरी कर ली। चोरी की इस वारदात के दौरान दानपात्र में नोट संख्या में ज्यादा थे। ऐसे में उन नोटों को रखने के लिए चोरों ने पन्नी तक मंदिर से ही चोरी की और दानपात्र से निकली चिल्लर भी चुराकर ले गए। खास बात यह है कि मंदिर से पहले भी चोरी की एक और वारदात घटित हो चुकी है, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।






Be First to Comment