शिवपुरी के खनियांधाना कस्बे में एक युवक धर्मेंद्र सोनी ने एक महिला को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ कई फोटो खींचे व वीडियो बनाए। इसके बाद युवक ने यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पति से विवाद के चलते मायके में रहती है पीड़िता
खनियांधाना की एक युवती की शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसका ससुरालीजन से विवाद हो गया और नौबत तलाक तक आ गई, जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला की दोस्ती कस्बे के युवक धर्मेंद्र सोनी से हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और धमेंद्र ने महिला के साथ फोटो, वीडियो आदि बना लिए।
सूत्रों की मानें तो धर्मेंद्र अविवाहित है। इस कारण वह महिला पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा, जबकि महिला कानूनी प्रकरण सहित सामाजिक मर्यादाओं के कारण उसकी इस बात को नहीं मान पाई। जिसके चलते युवक ने फोटो आदि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की। परिणाम स्वरूप मामला थाने पहुंच गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मानहानि करने सहित आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर पीड़ित के न्यायालय में बयान करा दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि मामले में और भी धाराएं विवेचना के दौरान बढ़ सकती हैं।






Be First to Comment