Press "Enter" to skip to content

32 कार्टून देशी शराब एवं एक वाहन बुलोरो जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान प्रहार के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान थाना इंदार पर पुलिस ने एक बुलेरो में 32 कार्टून देशी शराब एवं एक वाहन बुलोरो जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस इंदार द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना कि एक बुलेरो में अवैध शराब भरकर शराब तस्कर क्षेत्र में शराब खपाने के लिये आ रहे हैं, पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचना से बरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं पुलिस टीम बनाकर तत्काल खतोरा में स्टेडियम के पास चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चौकिंग शुरु की गई। कुछ देर बाद एक बुलेरो वाहन MP07CJ2968 पहुंची जिसे रोककर चैक किए जाने पर उसमे भरकर ले जाई जा रही देशी मदिरा मसाला के 22 कार्टून एवं देशी मदिरा प्लेन के 10 कार्टून कुल 32 कार्टून अवैध शराब कीमती एक लाख 31 हजार रुपए एवं बुलेरो गाड़ी कीमती 8 लाख रुपए की जप्त कर आरोपी चालक निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार कर थाना इंदार पर अपराध क्रमांक 212/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उक्त शराब तस्करी में संलिप्त एक अन्य आरोपी निवासी रामगढ़ तथा शराब को विक्रय करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी इंदार के.एन.शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप, आर मलखान, आर राहुल, आर सुनील, आर.देशराज, आर.वीरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!